जीरकपुर, 11 अक्तूबर - चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के नजदीक जीरकपुर स्थित वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में शादियों को यादगार बनाने के लिए ‘शहनाई बाय वेलवेट’ की ओर से ‘दावत-ए-शादी मुबारक’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत परिवारों को एक ही परिसर में लग्जरी आवास, बहु-व्यंजन भोजन, आकर्षक बैंक्वेट हॉल, शानदार सजावट और पेशेवर मेहमाननवाजी सहित डेस्टिनेशन वेडिंग की सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पेशकश की गई है।