Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत, अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत, घर पर हुई राजनीतिक चर्चा

Updated on Sunday, August 16, 2026 10:30 AM IST

अमृतसर। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद शेखावत जी खास तौर पर अक्षय शर्मा के घर पहुंचे।

इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ उनका बेहद पुराना और आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि शेखावत जी उनके लिए केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य और मार्गदर्शक हैं। लंबे समय से उन्हें शेखावत जी के मार्गदर्शन में काम करने और उनसे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता रहा है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि शेखावत जी से हर मुलाकात उनके लिए सीखने का अवसर होती है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राजनीतिक समझ से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब शेखावत जी से बातचीत होती है तो उन्हें नई दिशा और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

अमृतसर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अक्षय शर्मा के निवास पर भी कुछ समय बिताया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अक्षय शर्मा ने बताया कि उन्होंने शेखावत जी को हलका उत्तरी के साथ-साथ पूरे अमृतसर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की जमीनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

अक्षय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अमृतसर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा यादगार और प्रेरणादायक रहता है।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और अमृतसर में पार्टी को और मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X