Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

अत्याधुनिक लेबोरेटरी | एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने पंचकुला में अत्याधुनिक लेबोरेटरी का शुभारंभ किया

Updated on Friday, December 23, 2022 14:06 PM IST

16 दिसंबर, 2022: भारत के सबसे बड़े डायग्नोस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने आज पंचकुला, हरियाणा में एक नई लेबोरेटरी के शुभारंभ की घोषणा की। यह अत्याधुनिक लेबोरेटरी एक महीने में 20,000 से अधिक टेस्ट्स करने की क्षमता रखती है, जिसमें साधारण रूटीन टेस्ट्स से लेकर सेमी-स्पेशलाइज्ड और स्पेशलाइज्ड टेस्ट्स शामिल हैं। गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सर्विसेस की बढ़ती माँग ने, एसआरएल को हरियाणा में अतिरिक्त लेबोरेटरी की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके माध्यम से एसआरएल अपनी क्षमताओं का विस्तार कर सकेगा। पंचकुला के नागरिकों को अब एसआरएल के व्यापक टेस्ट मेन्यू तक आसान पहुँच उपलब्ध हो सकेगी, जिसमें 3500 से अधिक टेस्ट्स और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पैकेजेस शामिल हैं। यह लेबोरटरी पंचकुला के साथ ही साथ इसके उप जिलों में भी सर्विस प्रदान करेगी, जिनमें बरवाला, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी शामिल है।

श्री आनंद के, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स, ने कहा, "एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के कार्य को हरियाणा और चंडीगढ़ से खूब सराहना प्राप्त हुई है। पंचकुला की यह नई लेबोरटरी हमें सक्षम बनाने में योगदान करेगी, जिससे कि हम घर पहुँच सेवाओं के साथ बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने और हमारे स्थानीय ग्राहकों को सर्वोत्तम टर्नअराउंड समय प्रदान कर सकें। महामारी ने प्रारंभिक डायग्नोसिस, रोग प्रबंधन और समग्र बेहतर स्वास्थ्य की देखरेख के लिए उत्कृष्ट लैब अंतर्दृष्टि के महत्व को उजागर किया है। हम पंचकुला और हरियाणा के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाले टेस्ट्स और रिपोर्ट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

2200 वर्ग फीट में फैली इस उन्नत लेबोरेटरी में हेमेटोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, क्लिनिकल पैथोलॉजी, सेरोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी सहित कई लेबोरेटरी डिविशंस शामिल हैं। यह लेबोरेटरी एसआरएल डायग्नोस्टिक्स, एससीओ 280, जी.एफ. सेक्टर-20, पंचकुला में स्थित है। ग्राहक आसानी से 0172-4117185/91115 91115 पर कॉल करके या एसआरएल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टेस्ट बुक कर सकते हैं।

श्री आनंद ने आगे कहा, "ग्राहकों के लिए खुद को डिफॉल्ट डायग्नोस्टिक पार्टनर के रूप में स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य है और हमारे लेबोरेटरी नेटवर्क को मजबूत करने से हमें असाधारण सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।"

इस नई लेबोरेटरी के शुभारंभ के साथ, पूरे हरियाणा में एसआरएल के पास अब 4 लैब्स और 70 कलेक्शन सेंटर्स का नेटवर्क है। एसआरएल डायग्नोस्टिक्स अपने नेटवर्क में रोगियों, डॉक्टर्स और अस्पतालों के लिए लेबोरेटरी के रूप में पहली पसंद बनने के लिए प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X