Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

चंडीगढ़

More News

भगवा त्रिशूल यात्रा ने लिया मनसा देवी, संकेत्री महादेव और चंडी देवी मंदिर का आशीर्वाद

Updated on Monday, March 10, 2025 09:32 AM IST

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में IMPC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, श्रद्धालुओं ने किया त्रिशूल पूजन

चंडीगढ़, 9 मार्च 2025: सनातन धर्म और आध्यात्मिक जागरण का संदेश लेकर निकली भगवा त्रिशूल यात्रा 2025 अपनी भव्यता के साथ आगे बढ़ रही है। 9 मार्च की सुबह यह यात्रा मनसा देवी मंदिर पहुंची, जहां हज़ारों श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा मूल स्थान मुल्लापुर, पंजाब पहुंची, जिसे माता मनसा देवी का मूल स्थान माना जाता है। यहां भी भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता के दर्शन किए और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात यात्रा पंचकूला स्थित माता चंडी देवी मंदिर पहुंची। मान्यता है कि इसी देवी के नाम पर चंडीगढ़ शहर का नाम पड़ा। इस ऐतिहासिक स्थल पर भी भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया और यात्रा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु संकेत्री महादेव मंदिर भी पहुंचे, जहां विशेष जलाभिषेक किया गया। इस पावन स्थल पर भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की और शिवभक्ति के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भव्य स्वागत द्वारों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने त्रिशूल यात्रा में स्थापित त्रिशूलों का विधिवत पूजन कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

 

भगवा त्रिशूल यात्रा के चंडीगढ़ पहुंचने पर IMPC के राष्ट्रीय महामंत्री एवं AVPL इंटरनेशनल के चेयरमैन दीप सिहाग सिसाय और IMPC की राष्ट्रीय प्रवक्ता दामिनी वैशिष्ठ ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर 27 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों, इसकी ऐतिहासिकता और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

अंतर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद (IMPC) एवं भगवा ऐप द्वारा आयोजित यह यात्रा मंदिरों के आधुनिकीकरण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। IMPC का लक्ष्य है कि भारत के प्राचीन मंदिरों की संरक्षा, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के लिए समाज को संगठित किया जाए।

IMPC के राष्ट्रीय महामंत्री एवं AVPL इंटरनेशनल के चेयरमैन दीप सिहाग सिसाय ने कहा "भगवा त्रिशूल यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के पुनर्जागरण और आध्यात्मिक जागरूकता का एक विराट अभियान है। आज के डिजिटल युग में हमें अपनी संस्कृति को बचाने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का सही उपयोग करना होगा। भगवा ऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए हम न केवल भारत में बल्कि विदेशों में बसे करोड़ों श्रद्धालुओं को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा "सनातन संस्कृति की रक्षा और पुनर्स्थापना हम सभी का कर्तव्य है। यह यात्रा भारतवर्ष में आध्यात्मिक एकता और शक्ति का प्रतीक बन रही है, और हमें गर्व है कि लाखों भक्तगण इसमें अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।"

यात्रा का अगला पड़ाव और समापन समारोह
भगवा त्रिशूल यात्रा अब हरियाणा के विभिन्न जिलों से होती हुई 25 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपने महासमापन समारोह तक पहुंचेगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी मधुर वाणी में शिव भक्ति के भजनों से दिल्ली को शिवमय करेंगे।

यह कार्यक्रम धर्मगुरुओं, विद्वानों और हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन के रूप में संपन्न होगा, जहां आचार्य महामंडलेश्वर पूजनीय श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज भी पधारेंगे और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Have something to say? Post your comment
सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

X