चंडीगढ़ - नेहा हमेशा अपनी दिनचर्या में इतनी उलझी रहती कि "खुद के लिए समय" निकलना ही भूल जाती। चाहे करियर, घर की ज़िम्मेदारी, या समाज की उम्मीदों का दबाव, महिलाएं अक्सर अपनी ज़रूरतों को पीछे छोड़ देती हैं, खास तौर पर "मी टाइम" की तो बारी ही नहीं आती। इसी सोच के साथ, 2024 में womanii.com लॉन्च किया गया. एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म जो महिलाओं को "मी टाइम" देने का वादा करता है। जहां आकर महिलाएं अपने साथ कुछ टाइम बिता सकती हैं।
WOMANII एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ब्लॉग, वीडियो, पॉडकास्ट और लाइव सेशन जैसे कई माध्यमों से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। Womanii जिसका स्लोगन है "लेट्स बी तूफानी", यानी आओ मिलकर कुछ तूफानी करते हैं, "WOMANII के फाउंडर्स का हमारा मानना है कि "मी टाइम" कोई स्वार्थ नहीं, बल्कि आत्मसम्मान है और जब महिलाएँ खुद को वक्त देती हैं, तो पूरी दुनिया में बदलाव आता है।" और यही संदेश womanii को सिर्फ़ एक प्लेटफ़ॉर्म नहीं, एक कम्यूनिटी में बदल रहा है।
प्लेटफ़ॉर्म की खासियत:
Womanii.com की खासियत यह है कि यहां हर महिला के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मिलेगा। यह सिर्फ एक ब्लॉगिंग साइट नहीं, बल्कि ऐसी डिजिटल कम्युनिटी है जहां महिलाएं अपनी क्षमताओं से रूबरू होती हैं, अपनी कहानियों को साझा कर सकती हैं, और एक साथ आगे बढ़ती हैं।
13 लाख का माइलस्टोन: कैसे बदल रही है ज़िंदगियाँ
एक साल से भी कम समय में womanii.com ने 13 लाख से ज़्यादा विजीटर्स का आंकड़ा पार किया है। एक कंपनी की सीईओ से लेकर एक आम घरेलू महिला तक वुमानी से जुड़ी हुई है। बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां जैसे रेणुका शहाणे, फिल्म राइटर आसिफा कायनात, सिनेमैटोग्राफर पूजा गुप्ते, बॉलीवुड डायरेक्टर राखी सैंडिलिया, टीवी एंड फिल्म एक्ट्रेस जसविंदर गार्डनर जैसी हस्तियां प्लेटफार्म से जुड़ी हुई हैं। womanii कहीं गुम ना हो जाए जैसे फेमस नेशनल कुकरी शो का बतौर डिजिटल पार्टनर हिस्सा बन चुका है।
Womanii से जुड़ी क्रिएटर अपने अनुभव शेयर करते हुए बताती हैं, मधु कश्यप लिखती हैं, Womanii के सुनहरे आसमान में कितने सितारे चमक रहे, एक सितारा में भी हूँ जो सबके साथ हर स्त्री को आत्मविश्वास और अपनी पहचान लेकर आगे बढ़ रही। बहुत धन्यवाद और प्यार womanii और पूरी टीम को जिन्होंने यह परिवार बनाकर हर स्त्री को अपने हुनर को पहचानने का मौका दिया। Womanii की एक यूजर बताती हैं, "हर सुबह womanii.com पर नई कहानियाँ पढ़ती हूँ । साथ ही अपने मन की सारी गांठें भी नए नए चैलेंजेस में लिखकर खोल देती हूं।'धन्यवाद, womanii तुमने मुझे मुझसे मिलवाया।
इसी तरह ब्लॉगर भिवानी केतन लिखती हैं, इतने सारे तारों सितारों के बीच खुद को भी पाना एक बहुत बड़ा सुखद अहसास और अनुभव है जो मुझे मेरी प्रिय WOMANII के जरिए प्राप्त हुआ ❤️❤️ खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं कि सभी वुमानी दोस्तों के साथ में भी खड़ी हूं।
ऊंची उड़ान बाकी है:
Womanii की फाउंडर कंचन गुप्ता और लवलीन धालीवाल बताती हैं कि womanii को लेकर हमारी बहुत सी योजनाएं हैं। हम इसे शहर से लेकर गांव तक घर घर में ले जाना चाहते हैं। इसलिए हमारी टीम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट लाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, ऑफ़लाइन वर्कशॉप और "मी टाइम रिट्रीट" जैसे आयोजन का भी प्लान है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी womanii.com बहुत कुछ खास लेकर आया है। वेबसाइट पर कई तरह के चैलेंज व कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। Womanii सभी महिलाओं को आमंत्रित करता है कि आइए और नारी शक्ति को सेलिब्रेट करने की इस मुहिम का हिस्सा बनिए।