Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

चंडीगढ़

More News

डांसिंग डेंटिस्ट ने अपनी पुस्तक 'भरतनाट्यम' लोगों के लिए प्रस्तुत की

Updated on Tuesday, March 04, 2025 18:06 PM IST

डांसिंग डेंटिस्ट के नाम से मशहूर डॉ. वरुण खन्ना ने भरतनाट्यम पर अपनी किताब लॉन्च की

चंडीगढ़, 4 मार्च, 2025 -डांसिंग डेंटिस्ट के नाम से मशहूर डॉ. वरुण खन्ना ने सेक्टर 8सी चंडीगढ़ में बहरीसन बुक सेलर्स में एक विशेष मीट एंड ग्रीट और बुक साइनिंग इवेंट के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. सरोजा वैद्यनाथन और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता रमा वैद्यनाथन के डॉ. खन्ना ने की स्वयं-लिखित पुस्तक, भरतनाट्यम को लोगों के लिए प्रस्तुत किया।

 

 कला प्रेमियों और पाठकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. खन्ना ने अपनी पुस्तक लिखने की प्रेरणा और इस यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 2022 के मध्य में दिल्ली-एनसीआर स्थित एनजीओ 'रूट्स2रूट्स' ने उन्हें भरतनाट्यम पर एक पुस्तक लिखने के लिए आमंत्रित किया था। इस एनजीओ का उद्देश्य स्कूलों और संस्थानों में भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह उनके दिल के करीब थी और इसी सोच के साथ उन्होंने इस पुस्तक को लिखने का निर्णय लिया।

 

डॉ. खन्ना ने कहा कि मैं हमेशा शास्त्रीय कलाओं का प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों जैसे फोटोग्राफी, शिक्षण, परफॉर्मेंस रिव्यू और सोशल मीडिया के जरिए करता रहा हूं। इस पुस्तक को लिखना मेरे लिए एक स्वाभाविक अगला कदम था। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवा छात्रों और कला प्रेमियों को ध्यान में रखकर लिखी गई है, जिससे वे भरतनाट्यम के इतिहास, विकास और संभावनाओं को सरल भाषा में समझ सकें।

 

उन्होंने बताया कि यह पुस्तक 7 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च की गई थी। इस अवसर पर ग्रैमी पुरस्कार विजेता पंडित राकेश चौरसिया और पद्मश्री डॉ. किरण सहगल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तक की भूमिका लेखन डॉ. खन्ना की दिवंगत गुरु, पद्मभूषण डॉ. सरोजा वैद्यनाथन ने की है, जबकि पद्मश्री डॉ. नर्तकी नटराज ने भी पुस्तक की विषयवस्तु पर अपने विचार साझा किए हैं।

 

डॉ. खन्ना ने बताया कि यह पुस्तक भरतनाट्यम को आसान और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है, जिसमें रंगीन चित्र और व्यक्तिगत अनुभव शामिल है, जो नृत्य शैली को शुरुआती लोगों और अनुभवी कलाकारों दोनों के लिए सहज और आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. वरुण खन्ना ने अपने परिवार, गुरुओं और उन सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी नृत्य यात्रा में योगदान दिया और उन्हें प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment
सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

X