Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

चंडीगढ़

More News

सजोबा रैली 2025 का 38वां एडिशन पूरे जोश-खरोश के साथ शुरू हुआ

Updated on Thursday, February 27, 2025 19:23 PM IST

रैली को मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया फ्लैग ऑफ


सुपर स्पेशल स्टेज  में अपनी ऑटोमोबाइलस   के साथ ड्राइवरों ने  स्किल्स का किया प्रदर्शन


उत्तर भारत की सबसे लंबी चलने वाली रैली में भारत भर से 30 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर मुकाबला कर रहे हैं


चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025: हर साल पूरे ट्राईसिटी एरिया में जिस मोटर व्हीकल रैली की प्रतीक्षा की जाती है, उसी सजोबा रैली 2025 का 38वां एडिशन वीरवार को शुरू हुआ। इस रैली का आयोजन सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (सजोबा) –सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ की अलमनाए एसोसिएशन द्वारा किया गया है। रैली को  चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सेक्टर 34 प्रदर्शनी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीन दिवसीय  रैली 2 मार्च, 2025 को सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ लौटेगी । इसके बाद सीजीए गोल्फ रेंज, चंडीगढ़ में अवॉर्ड समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

आगे की जानकारी साझा करते हुए, सजोबा के प्रेसिडेंट हरपाल सिंह मलवई ने कहा कि “रैली की शुरुआत को रोमांचक बनाने के लिए हमने विशेष रूप से डिजाइन किए गए छोटे ट्रैक पेश किए जिनपे रैली की गाड़ियां और टू व्हीलर्स चलाये गए, आम लोगों को इन ट्रैकस पर पूरे एक्शन में पॉवरफुल मशीनों को करीब से दौड़ते देखने का मौका मिला । इस शानदार परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में दर्शक आए।”

इस बीच, कार्यक्रम की शुरुआत वाहनों की जांच के साथ हुई, जिसमें 30 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर वाहनों के साथ-साथ उनके ड्राइवर और सवार भी शामिल थे। प्रतिभागी प्रत्येक दिन चार चुनौतीपूर्ण वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। रैली के 2025 एडिशन के लिए कुल पुरस्कार राशि लगभग 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही प्रतिभागियों और विजेताओं को ट्रॉफियां और अन्य प्राइज भी दिए जाएंगे।


सजोबा के सैक्रेटरी और कम्पीटिटर्स रिलेशंस ऑफिसर (सीआरओ) दानिश सिंह मंगत ने कहा कि इस रैली में महिलाएं भी भाग ले रही हैं और महिला वर्ग में 3 पार्टिसिपेंट्स अपने टू-व्हीलर्स के साथ पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। मंगत ने कहा कि "चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और भारत के अन्य विभिन्न हिस्सों से प्रोफेशनल्स और उभरते मोटररैली एन्थूज़ीास्ट्स    रैली में भाग लेने के लिए आये  हैं ।"

सजोबा के क्लार्क  ऑफ कोर्स (सीओसी) एसपीएस घई ने रैली के रूट के बारे में बात करते हुए कहा कि “हमने एक चुनौतीपूर्ण रूट की रूपरेखा तैयार की है जिसे रैली चालकों और सवारों द्वारा तीन दिनों के दौरान कवर किया जाएगा। प्रतिभागी मुख्य रूप से पंजाब के रोपड़, गढ़शंकर, मनसोवाल और होशियारपुर  से गुजरेंगे। रैली हिमाचल प्रदेश के एक हिस्से से भी गुजरेगी। इस वर्ष का मार्ग विविधता प्रदान करता है और इसमें काफी हद तक कठिनाई है जिससे प्रतिभागियों को निपटना  होगा। इस मार्ग में कच्ची-पक्की सरफेस वाली सड़कें, घुमावदार तंग रास्तों के साथ तेज और तीखे मोड़ वाले रास्ते  और पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों में एक रोमांचक पहाड़ी इलाका शामिल है। "

सजोबा के डिप्टी क्लार्क  ऑफ कोर्स (डीसीओसी) नागेंद्र सिंह ने कहा कि "'चैलेंज रैली' (एक्सट्रीम) में जीप, कार और बाइक शामिल होंगे । इस कैटेगरी में प्रतिभागियों को प्रति दिन औसतन 200 किमी की दूरी तय करते हुए कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों से गुजरना पड़ेगा ।

उल्लेखनीय है कि यह रैली फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) की आधिकारिक मान्यता के तहत आयोजित की जा रही है। प्रतिभागियों के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं और रैली मार्ग पर प्रमुख बिंदुओं पर एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त, सजोबा मार्शलों द्वारा ऑपरेटेड फर्स्ट इंटरवेंशन व्हीकल (एफआईवी) को इमरजेंसी के मामले में इंस्टेंट रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रतिस्पर्धी फेज में तैनात किया जाता है।

इस साल की सजोबा रैली 2025 को हीरो मोटोकॉर्प, सर्वो इंडियन ऑयल, पंजाब टूरिज्म, वैम्सी मेरला, फोर्टिस, कोका कोला, कंधारी बेवरेजेज, सुरभि पैकर्स, इसुजु, पॉल मर्चेंट्स और दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की भी पूरी सपोर्ट प्राप्त है।

Have something to say? Post your comment
सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

X