Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ के मंदिरों व शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम

Updated on Wednesday, February 26, 2025 14:47 PM IST

विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा- अर्चना

चंडीगढ़:--चंडीगढ़ के मंदिरों व शिवालयों में बुधवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में देखे गए। सुबह से ही राजधानी के कई मंदिरों में लोग सुबह से ही शिवालयों के बाहर नजर आए। मंदिरों में हर हर महादेव के उद्घोष सुनायी दिए। तड़के सुबह से ही सेक्टर 28 स्थित प्राचीन श्री खेड़ा शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिये श्रद्धालु शिव भक्तों की लम्बी कतार देखी गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करके पूजा-अर्चना की। 

 

इस दौरान भक्त देवाधिदेव महादेव के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे दिखे और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। देवाधिदेव महादेव की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में बच्चे, नौजवाव सहित हर उम्र के लोग जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन में लगे रहे, साथ ही साथ कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

 

मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने जानकारी दी कि आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व 26 फ़रवरी को तड़के साढ़े 4 बजे सर्वप्रथम शालिग्राम पूजा की गई। तत्पश्चात मंदिर कमिटी के अध्यक्ष देसराज बंसल सुबह 5 बजे रूद्र अभिषेक किया। इस अवसर पर 1100 बेल पत्रों को शिवलिंग पर अर्पित किए गए और इसके बाद दूध व फलों का भोग लगाया गया व सारा दिन दूध व फलों का अटूट भंडारा बरताया शिव भक्तों में बांटा गया। इस दौरान अगले दिन 27 फ़रवरी को सुबह 5 बजे तक चार पहर की पूजा की जाएगी। 

 

मंदिर के पुजारी ईश्वर चंदर शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन सभी शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हर-हर महादेव, बोल बम के नारे गूंजते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर जो भक्त व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन में कष्ट, दुख, रोग सभी समस्या समाप्त होती है। वैसे तो महाशिवरात्रि बेहद खास है, लेकिन इस बार 60 साल के बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।

ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा की प्रधानता है। वहीं इस बार 60 साल के बाद बेहद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनि कारण और चंद्रमा मकर राशि पर रहने वाले हैं। यह संयोग बेहद शुभ माना जाता है।

Have something to say? Post your comment
सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

X