पिलानी - बीकेबीआईईटी, पिलानी की टीम वॉरियर्स ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किए हैं। राजस्थान का वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करते हुए, टीम ने अपनी इंजीनियरिंग क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में किया: टेकफेस्ट, आईआईटी बॉम्बे और टेक्नोवांजा, वीजेटीआई मुंबई।