Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

केंद्र की 303वीं मासिक बैठक में शास्त्रीय सैक्सोफोन वादन ने बिखेरा जादू

Updated on Sunday, January 12, 2025 11:46 AM IST

भारतीय संगीत कला को समर्पित संस्था प्राचीन कला केन्द्र द्वारा पिछले 26 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाली मासिक बैठकों की 303वी कड़ी में आज सैक्सोफोन के धुनों से खनकती शाम में युवा सैक्सोफोन वादक प्रियंक कृष्णा द्वारा प्रस्तुति दी गयी । इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के एम एल कौसर सभागार में किया गया।

आज के कलाकार इलाहाबाद के एक संगीतकार परिवार में जन्मे प्रियांक कृष्ण को संगीत विरासत में मिला। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता पंडित राम कृष्ण से शास्त्रीय संगीत की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की, जो देश के एक प्रमुख शहनाई वादक थे। उन्होंने अपने पिता के साथ कई संगीत समारोहों में हिस्सा लिया और अब वे सैक्सोफोन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

अपने गायन में प्रियांक गायकी की धुन और तंत्रकारी शैलियों की बारीकियों के साथ-साथ पश्चिमी वाद्य की प्रभावशीलता को भी शामिल करना पसंद करते हैं। उनके प्रदर्शन को दर्शकों और संगीत समीक्षकों ने भी सराहा है। उन्हें भारतीय बांसुरी बजाने में भी महारत हासिल है। अपने संगीत के सफर के दौरान प्रियांक को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ सबसे प्रतिष्ठित संगीत समूहों का हिस्सा बनने का मौका मिला। वे आकाशवाणी के ए ग्रेड कलाकार हैं।

कार्यक्रम का आरंभ में प्रियांक ने राग बागेश्री से अपने गायन की शुरुआत की। उन्होंने विलंबित एक ताल पर आधारित आलाप के माध्यम से असाधारण राग के रहस्यों को उजागर किया। प्रियांक द्वारा विलंबित और द्रुत लय में प्रस्तुत रचनाओं को सुनकर श्रोता रोमांचित हो गए। उन्होंने राग मिश्र भैरवी पर आधारित दादरा से गायन का समापन किया। इस संगीत कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात तबला वादक अविर्भाव वर्मा ने तबले पर संगत की। केंद्र के सचिव सजल कोसर ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X