Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब को कूड़ा मुक्त करने की पायलट परियोजना की खन्ना से शुरुआत की

Updated on Monday, January 06, 2025 16:20 PM IST

- शिकायत सेल का टोल-फ्री नंबर 1800-121-5721भी जारी

- कूड़े से संबंधित शिकायतों पर 60 मिनट में होगी कार्रवाई

- हर घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने की सुविधा

- इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अन्य क्षेत्रों में इसे शुरू करने की योजना

चंडीगढ़/खन्ना, 6 जनवरी - पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब को कूड़ा मुक्त करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत खन्ना शहर से की है। खन्ना में उन्होंने आज डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन प्लांट का उद्घाटन किया।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक साल के लिए शुरू किया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।

अधिक जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पंजाब का पहला पायलट प्रोजेक्ट खन्ना शहर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खन्ना शहर के हर वार्ड के प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उठाया जाएगा।

सौंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ खन्ना शहर के किसी भी अन्य स्थान पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इससे खन्ना शहर के सभी वार्डों से कूड़ा समाप्त हो जाएगा और शहर की सूरत सुंदर और आकर्षक दिखेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना शहर के सभी आवासीय/व्यावसायिक/रेहड़ी फड़ी वालों को एक यूजर नंबर जारी किया जाएगा और इसे एक ऐप से जोड़ा जाएगा। कूड़ा इकट्ठा करने का बहुत ही मामूली बिल हर यूजर को मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजा जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि शहरवासी यूजर चार्जेज को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अदा कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक शिकायत सेल भी स्थापित किया गया है, जिसका टोल-फ्री नंबर 1800-121-5721 है। उन्होंने बताया कि इस टोल-फ्री नंबर पर कूड़े से संबंधित किसी भी शिकायत पर 60 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि खन्ना शहर में कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग होगी। इन वाहनों का विवरण स्थापित कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर लाइव दिखाई देगा कि कौन सा वाहन खन्ना शहर के किस वार्ड से कूड़ा उठा रहा है।

सौंद ने कहा कि उनका सपना था कि खन्ना शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाए। इसी उद्देश्य से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इस अनोखे काम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट के अन्य साथियों द्वारा दिए गए भरपूर सहयोग का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसकी कापी न केवल पूरे पंजाब में की जाएगी, बल्कि भारत के अन्य राज्य भी पंजाब से प्रेरणा लेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत कूड़े को अलग-अलग (सेग्रीगेशन) करने के बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी और प्लास्टिक के कचरे से बिजली उत्पन्न की जाएगी।

सौंद ने खन्ना निवासियों से इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने की अपील की, ताकि इसके बाद इसे पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जा सके और पंजाब को कूड़ा मुक्त कर ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X