Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) ने पंजाब दे शेर  के साथ अपने नए सीजन की घोषणा की

Updated on Thursday, January 09, 2025 09:54 AM IST

रीजनल फिल्म इंडस्ट्री  के करीब 200 सिने स्टार्स   31 जनवरी से अपनी क्रिकेट प्रतिभा का करेंगे  प्रदर्शन 


चंडीगढ़, क्रिकेट के वैश्विक खेल के माध्यम से  सिने  स्टार्स   को उनके प्रशंसक आधार  (फेन्स बेस)  से जोड़ने के लिए डिज़ाइन की गई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) 31 जनवरी, 2025 से वापस आ  रही है। इसका भव्य उद्घाटन हैदराबाद में होगा। देश के आठ रीजनल फिल्म इंडस्ट्री   के 200 सिने सितारे लगभग एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट में अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


पीसीए मोहाली में आयोजित   प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पंजाब दे शेर के को  -ओनर्स   नवराज हंस और पुनीत सिंह ने टीम प्रबंधन के साथ बताया कि उनकी टीम 2016 से सीसीएल में भाग ले रही है और आगामी संस्करण में भी भाग लेगी। टूर्नामेंट 31 जनवरी को हैदराबाद से शुरू होगा और 23 फरवरी को विशाखापट्टनम में समाप्त होगा। सभी आठ टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया  गया है, जिसमें घरेलू टीम  पंजाब दे शेर चार लीग मैच खेलेगी। पंजाब दे शेर की कप्तानी   प्रसिद्ध समाजसेवी और सिनेस्टार सोनू सूद करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में पॉलीवुड स्टार बिन्नू ढिल्लों, अपारशक्ति खुराना, नवराज हंस, गुरप्रीत गुग्गी, हार्डी संधू, बब्बल राय, जस्सी गिल, निंजा, देव खरोड़, मनमीत सिंह (मीत ब्रदर्स), सुय्यास राय, करण वाही, दक्ष अजीत सिंह, गैवी चहल, मयूर मेहता, अनुज खुराना और राहुल जेटली शामिल हैं। टीम को प्रसिद्ध कोच द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

 

सीसीएल के पिछले संस्करणों के अनुभवों के बारे में जानकारी देते हुए पुनीत सिंह ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित आयोजन देश भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पहुंच बना चुका है और वैश्विक स्तर पर लगभग 250 मिलियन लोगों तक पहुंच चुका है इस आयोजन ने अपने दर्शकों और प्रशंसकों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। 


उन्होंने आगामी सीसीएल सीजन से पहले टीम की तैयारियों और योजना पर भी प्रकाश डाला। टीम मोहाली और चंडीगढ़ में कॉरपोरेट घरानों के साथ विभिन्न प्रदर्शनी मैचों की योजना बना रही है। उन्होंने पंजाब भर के एजुकेशनल इंस्टीटूट्स से विशेष रूप से मैचों के दौरान अधिकतम समर्थन देने का आग्रह किया। सभी सीसीएल लीग मैच, प्ले-ऑफ मैच और एक फाइनल मैच भारत के शीर्ष खेल और मनोरंजन प्रसारण चैनल - सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।


सीसीएल की शुरुआत वर्ष 2011 में विजाग में हुई थी। जब 2014 में आठ टीमों के साथ सीसीएल का विस्तार हुआ, तो सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेट के दिग्गज इसके उद्घाटन समारोह का हिस्सा थे ।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X