Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

डीएसआईआर के स्‍थापना दिवस समारोह में हुआ प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण

Updated on Tuesday, January 07, 2025 12:08 PM IST

सीएसआईआर-सीरी द्वारा विकसित 6 प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को सौंपी गईं

पिलानी/दिल्‍ली, 7 जनवरी, 2025, सीएसआईआर-सीरी (केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान) द्वारा विभिन्न उद्योगों को छ: उन्नत तकनीकों का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया गया। प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण नई दिल्‍ली में डीएसआईआर (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ जितेन्‍द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अजय सूद और सीएसआईआर की महानिदेशक (सचिव, डीएसआईआर) श्रीमती एन. कलैसेल्वी एवं अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों के अलावा इस अवसर पर सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया, जयपुर परिसर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. साई कृष्णा, प्रौद्योगिकी व्यवसाय संवर्धन समूह प्रमुख डॉ. मनीष मैथ्यू और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सत्यम श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। महानिदेशक डॉ कलैसेल्‍वी ने डॉ पंचारिया को प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण के लिए बधाई दी।

 

संस्‍थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ‘आईओटी सक्षम एंडोस्कोप फॉर मिनिमल इनवेसिव सर्जरी’ यलो मेडिप्लस प्राइवेट लिमिटेड को, ‘आईओटी सक्षम फील्ड डिप्लॉयमेंट किट फॉर वाटर क्वालिटी टेस्टिंग’ नागपुर पॉलिफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को, ‘हाई इंटेंसिटी लाइट सोर्स फॉर मिनिमल इनवेसिव सर्जरी’ डिवाइन मेडिटेक को, दुग्‍ध की मिलावट का पता लगाने के लिए विकसित ‘क्षीर स्कैनर’ केआर इलेक्ट्रॉनिक्स, जयपुर को, दूध के पोषक तत्‍वों की मात्रा की जानकारी देने वाली ‘क्षीर एनालाइजर’ टेक्‍नोलॉजी केआर इलेक्ट्रॉनिक्स, जयपुर को तथा ‘अफोर्डेबल पीसीआर’ सिडेक्स लेबोरेटरी सॉल्यूशन्स, चेन्नई को हस्‍तांतरित की गईं।

 

इन तकनीकों में स्वास्थ्य, जल गुणवत्ता परीक्षण और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की क्षमता है। उदाहरण के लिए, आईओटी सक्षम एंडोस्कोप फॉर एमआईएस और हाई इंटेंसिटी लाइट सोर्स न्यूनतम हस्तक्षेप (MIS) वाली सर्जरी में दक्षता बढ़ाएंगे। क्षीर स्कैनर और क्षीर एनालाइजर दुग्ध गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रभावी उपकरण हैं, जो दूध में मिलावट की त्वरित और सटीक पहचान करते हैं। वहीं, आईओटी सक्षम फील्ड डिप्लॉयमेंट किट पानी की गुणवत्ता के फील्ड परीक्षण के लिए और अफोर्डेबल पीसीआर जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और चिकित्सा निदान में एक सस्ती और उपयोगी तकनीक के रूप में उभर सकते हैं। सीएसआईआर-सीरी का यह कदम भारत में उन्नत तकनीकी समाधानों के विकास और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। संस्थान की इस उपलब्धि के लिए डॉ पंचारिया ने सभी वैज्ञानिकों एवं उनकी टीमों को बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X