एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने अक्कय क्रिकेट अकादमी, पिंजौर को 7 विकेट से हराकर पांचवें स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना लीग मैच जीत लिया। आज यहां जेपीएसए क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी में खेले गए इस मैच में एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला के प्रीतेश राठी (5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्कय क्रिकेट अकादमी, अंबाला 15.1 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई।