Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मोहाली में पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो का उद्घाटन किया

Updated on Friday, February 07, 2025 18:53 PM IST

मोहाली, 07 फरवरी, 2025 - पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा मोहाली के सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय "पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो 2025" आयोजित किया गया। इस एक्सपो का उद्घाटन मोहाली की डिप्टी कमिश्नर मैडम आशिका जैन ने किया।


उन्होंने कहा कि यह एक्सपो उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो "सूर्य घर योजना" के तहत घर बनाने या छतों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं। PNB द्वारा 8.40% की आकर्षक ब्याज दर पर हाउसिंग लोन और 7% की ब्याज दर पर सूर्य घर योजना लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


पीएनबी के डिप्टी सर्कल हेड संजीत कुमार कोंडल ने बताया कि एक्सपो के दौरान तेजी से ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट भी प्रदान की जा रही है। ग्राहकों को ट्राइसिटी के रियल एस्टेट विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधा परामर्श करने का अवसर मिल रहा है।


एलडीएम एम.के. भारद्वाज ने बताया कि 8 फरवरी को पीएनबी मुख्यालय, दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मौके पर ही ऋण प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे। योग्य ग्राहकों को तत्काल ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं।

 


पीएनबी एक्सपो 2025 की बड़ी सफलता – पहले दिन की उपलब्धियां: कुल 266 लीड्स, जिनकी अनुमानित राशि 90 करोड़ रुपये से अधिक है। 13.5 करोड़ रुपये राशि के 8 मामलों को तत्काल स्वीकृति। सूर्य घर योजना के लिए 73 लीड्स, जिनकी अनुमानित राशि 2.42 करोड़ रुपये है। एसएसएस योजनाओं के तहत 100 ग्राहकों का पंजीकरण पूरा।


मोहाली की डिप्टी कमिश्नर मैडम आशिका जैन ने पीएनबी टीम, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रशासन और सभी स्टॉल पार्टनर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएनबी द्वारा वित्तीय समावेशन और संस्थागत वित्त को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे पीएनबी की विशेष ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


इस मौके पर पीएनबी डिप्टी सर्कल हेड संजीत कुमार कोंडल, एलडीएम एम.के. भारद्वाज, पीएनबी आरसटी मोहाली डायरेक्टर अमनदीप सिंह, मुख्य प्रबंधक: विजय नागपाल, एमसीसी एजीएम संजय वर्मा, गुलशन वर्मा, रमेश कुमार, सोहन लाल, पवनजीत गिल, ट्राइसिटी के बैंकिंग, रियल एस्टेट और सौर ऊर्जा क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


पीएनबी द्वारा मोहाली जिलेभर में ई-रिक्शा के माध्यम से एक्सपो के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
पीएनबी द्वारा आयोजित यह एक्सपो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपने "सपनों का घर" या "सौर ऊर्जा परियोजना" के लिए ऋण लेना चाहते हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X