Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

साउथ स्टार जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म ‘’अगथिया’’ 28 फरवरी को होगी रिलीज़ 

Updated on Friday, February 07, 2025 09:14 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर  फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज पर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म निर्माताओं द्वारा बताया गया कि पहले यह फिल्म जनवरी अंतिम शुक्रवार को रिलीज होना तय थी लेकिन फिल्म में वीएफएक्स तथा अन्य बारीकियों पर ध्यान केंद्रित करके दर्शकों को विश्व स्तरीय और बेहतरीन सिनेमा अनुभव देने के लिए यह अतिरिक्त समय लिया गया है।
 
निर्माता अनीश देव और डॉ इशारी के गणेश द्वारा निर्मित, वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल' में मुख्य किरदार में जीवा और राशि खन्ना नजर आयेंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन पी ए विजय ने किया है। फिल्म के सभी गाने भी निर्देशक पी ए विजय ने लिखे है।
 
वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज डेविल' में तमिल फिल्मों के बड़े स्टार जीवा, खूबसूरत ऐक्ट्रेस राशि खन्ना और तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम से साथ साथ हिन्दी फिल्मों में भी अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन करने वाले मंझे हुए ऐक्टर अर्जुन सारजा प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
निर्माता डॉ इशारी के गणेश और अनीश अर्जुन देव ने कहा "यह फिल्म एक फैंटसी हॉरर और थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों के सामने गूढ रहस्य और रोमांच के जरिए मनोरंजन के नए दरवाजे खोलेगी। हमारी फिल्म आम हॉरर फिल्मों से बहुत अलग होगी जो दर्शकों को एंटेरटैनमेंट का एकदम नया स्वाद परोसने को तैयार है। " डॉ गणेश इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके है। फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।फिल्म का टीज़र पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म 'अगथिया' को 28 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X