Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

शतकवीर देवांग कौशिक और ऑलराउंडर गुरिंदर सिंह चमके, चंद्रशेखर आज़ाद टी20 टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत

Updated on Friday, February 07, 2025 19:16 PM IST

तलानोआ टाइगर्स और वाइल्डवुड वॉरियर्स ने जीते शुरुआती मैच


पंचकूला - तलानोआ टाइगर्स और वाइल्ड वुड वॉरियर्स ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर चंद्रशेखर आज़ाद टी20 टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले ही दिन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जबरदस्त बल्लेबाज़ी देखने को मिली जिसमे टाइगर्स ने हीम्स हॉक्स के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में टूर्नामेंट का पहला शतक देवांग कौशिक के बल्ले से निकला, जिन्होंने महज 46 गेंदों में नाबाद 106 रन जड़े। उनकी पारी में आठ चौके और नौ लंबे छक्के शामिल थे।

उनके पार्टनर अर्जुन आज़ाद (44) ने बेहतरीन साथ दिया और टीम ने 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, हीम्स हॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 157/5 रन बनाए, जिसमें नेहल पजनी (45) शीर्ष टॉप रहे। टाइगर्स के कप्तान राज अंगद बावा (2/21) ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजी टीम पर अंकुश लगाया।

इस से पूर्व, दिन के पहले मैच में वाइल्डवुड वॉरियर्स के कप्तान गुरिंदर सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन ने उनकी टीम को मनोहर मेवरिक्स पर 74 रनों की शानदार जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए, वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 160/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कुणाल महाजन (48) और नाबाद गुरिंदर सिंह (25) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरी ओर, भगमेंदर लाठर (4/32) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए।

जवाब में, मेवरिक्स के ओपनरों दुष्यंत थम्मन (26) और अभिजीत गर्ग (23) ने छठे ओवर तक 50/0 स्कोर के स्कोर के बावजूद भी टीम सिरे को अंजाम नहीं दे सकी और गुरिंदर सिंह (4/27) के घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 16वें ओवर में 88 रनों पर ढेर हो गई।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भरत भूषण भारती और यूटी के खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा ने ‘मैन ऑफ द मैच’ विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान यूटीसीए के चेयरमैन संजय टंडन और टूर्नामेंट अध्यक्ष डॉ. रुपेश सिंह भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X