शामली, 30 मई 2025 – प्रवचन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, धरमपुर (शामली) के प्रांगण में आज *श्रुताराधक सन्त क्षुल्लक श्री प्रज्ञांशसागर जी गुरुदेव* के पावन सान्निध्य में एक प्रभावशाली धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुदेव ने “जीवदया और भगवान महावीर का ‘जियो और जीने दो’ उपदेश” विषय पर अपना ओजस्वी प्रवचन दिया।