Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

स्वयं को आध्यात्मिकता से जोड़कर जीवन को सरल बनाए – सतगुरु माता सुदीक्षा जी

Updated on Tuesday, February 18, 2025 09:20 AM IST

उदयपुर 17 फरवरी 2025 -  संत निरंकारी मिशन द्वारा उदयपुर में एक भव्य संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान और गुजरात सहित बाड़मेर जिले से बड़ी संख्या में भक्तजन एकत्रित हुए। परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं परमसत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में यह दिव्य संत समागम का आयोजन आध्यात्मिकता, प्रेम और विश्वबंधुत्व का संदेश लेकर आया। 

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों में संगत को आत्मबोध का मार्ग अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जब जीवन में अहंकार और भेदभाव मिट जाते हैं और परमात्मा की रोशनी से अंतर्मन प्रकाशित हो जाता है, तब जीवन सहज और सरल हो जाता है। क्षमा, प्रेम और सेवा की भावना को अपनाकर ही हम सच्चे आनंद को प्राप्त कर सकते हैं। 

राजपिता रमित जी ने अपने विचार रखते हुए सतगुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु प्रेम और समर्पण का पाठ पढ़ाते हैं, और जब हम ईर्ष्या व द्वेष की दीवारों को गिराकर प्रेमभाव अपनाते हैं, तभी सच्ची आध्यात्मिकता को अनुभव कर सकते हैं। 

समागम में भजन और कविताओं की मधुर प्रस्तुतियों ने भक्तों को आध्यात्मिक रसधारा में सराबोर कर दिया। इस आयोजन की सफलता के लिए लंगर, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। निरंकारी समागम के दौरान निरंकारी प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण केंद्र बना रहा। 

इस दिव्य आयोजन से पूर्व तीन दिवसीय 'निरंकारी यूथ सिम्पोजियम' का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। इस विशेष सत्र में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छह तत्वों पर आधारित विचार-मंथन ने युवाओं को एक नई दिशा दी। समापन दिवस पर उदयपुर के महाराज कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

यह समागम न केवल एक आध्यात्मिक मिलन था, बल्कि सेवा, समर्पण और प्रेम की भावना से ओत-प्रोत एक दिव्य संगम था, जिसने हर हृदय को आनंद और आत्मिक शांति से भर दिया। भक्तों ने सतगुरु के आशीर्वाद से इस अनमोल अवसर का भरपूर लाभ उठाया और जीवन को सरल व सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X