Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन

Updated on Wednesday, November 13, 2024 18:38 PM IST

"वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह" के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

चंडीगढ़ - सिखों के पहले गुरु नानकदेव जी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। प्रकाश पर्व यानी मन की बुराइयों को दूर कर उसे सत्य, ईमानदारी और सेवा भाव से प्रकाशित करना। श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में बुधवार को धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती व पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन सेक्टर 19 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर सेक्टर 19 मार्किट, सेक्टर 27, सेक्टर 28 की मार्किट से होता हुआ सेक्टर 30, 20, 21, 22, 23 और सेक्टर 16 की मार्केट्स से होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर 15 पर संपन्न हुआ।


इस दौरान नगर कीर्तन का विभिन्न मार्केट्स एसोसिएशन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संगतों के लिए ब्रेड पकोड़े, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड ड्रिंक्स सहित आइस क्रीम इत्यादि जलपान की व्यवस्था इन जगह पर देखने को मिली।

 


नगर कीर्तन में जैसे ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश सिर पर लेकर गुरुद्वारा साहिब के भाई जी ने पालकी में विराजमान किया। वैसे संगतों में जोश आ गया और "वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह" के जयकारे लगने शुरू हो गए। तत्पश्चात पूरे रीतिरिवाजों और अरदास के साथ नगर कीर्तन शुरू किया गया।सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा हुआ था जो नगर कीर्तन के आने का पैगाम दे रहा था। इनके पीछे बैंड थे जो गुरबानी के शब्द गायन कर रहे थे।

नगर कीर्तन में शामिल विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शब्द कीर्तन का गायन कर रहे थे। रागी जत्थे भी शब्द गायन कर नगर कीर्तन की शान बढ़ा रहे थे। पांच प्यारे साहिब नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। इनके उपरांत सुंदर सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी सुशोभित थी जिसकी सेवा सिंह साहिब कर रहे थे। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग का जत्था गुरबानी के शब्द गायन कर रहा था। वहीं, सेवादार सड़क की सफाई करते हुऐ चल रहे थे।


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 के प्रधान स. गुरबख्श सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन 15 नवंबर को सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में होगा। इसमें बाहर से आए हुए रागी जत्थे एवं कथा वाचक कथा-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। दोपहर में संगत के लिए लंगर होगा।


नगर कीर्तन का संचालन प्रधान गुरबख्श सिंह, पूर्व प्रधान तेजिन्दरपाल सिंह सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X