Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

गोपाष्टमी त्योहार मुख्य रूप से गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति को समर्पित - दाती महाराज

Updated on Saturday, November 09, 2024 22:49 PM IST

नई दिल्ली। गोपाष्टमी का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह त्योहार मुख्य रूप से गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति को समर्पित है। गोपाष्टमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गौ माता और भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन भगवान कृष्ण द्वारा गौ चराने की शुरुआत की गई थी।

इस अवसर पर शनिवार को श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में धूमधाम –असोला, फतेहपुर बेरी स्थित श्री शनिधाम गौशाला में गोपाष्टमी का धूमधाम से इस महापर्व को मनाया गया। महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने गौमाताओं की पुजा-अर्चना कर गुड़-लापसी खिलाकर सुख समृद्धि कामना की। परम गौभक्त दाती जी महाराज ने कहा गोपाष्टमी के दिन गौ माता की पूजा करना अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। गाय को हिंदू धर्म में माता का स्थान प्राप्त है और उसे समस्त देवताओं का वास स्थल माना गया है।

गाय को धन, समृद्धि, और शुभता का प्रतीक माना जाता है और गोपाष्टमी के दिन उसकी पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। गोपाष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है। इस दिन भगवान कृष्ण ने पहली बार गो-चारण यानी गायों को चराने का कार्य किया था और वह गोपाल यानी गायों के रक्षक के रूप में पूजे गए। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में गायों के प्रति उनका प्रेम और सेवा महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

इसलिए, गोपाष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है और गायों की सेवा कर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है। गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा करना और उन्हें भोजन कराना विशेष फलदायी माना गया है। गायों को घास, गुड़, हरा चारा, और पानी देना शुभ माना जाता है उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया:ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है मेरी और से माननीय एकनाथ शिंदे जी और महाराष्ट्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करता हूँ


इस दिन श्री शनिधाम गौशाला परिसर में परमहंस दाती महाराज ने गौमाता व बछड़ों को चूनरी ओढ़ाकर उनके भाल पर तिलक कर गुड खिलाया सुबह गौमाताओं को स्नान कराने के बाद परमहंस दाती महाराज तथा सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिधाम परिसर स्थित गोशाला में गायों की पुष्प, अक्षत, गंध आदि से विधि पूर्वक पूजा की। इसके बाद गोवंश का वस्त्र (चूनरी) ओढ़ाई गई। इसके बाद गायों को लापसी के रूप में ग्रास देकर उनकी परिक्रमा की गई। परिक्रमा करने के बाद गायों को दुलारा गया। उन्हें भोजन देकर उनकी चरण रज को माथे पर धारण किया गया।

गौमाता का श्रृंगार कर के उनकी आरती उतारी गई। इसी तरह शनिधाम गौशाला दिल्ली, हिंगावास, पाली, सोडावास, हरिपुर, आदि सभी शाखाओं पर गौमाताओं की विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की गई

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X