देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने षुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य के लिये दो अतिरिक्त ट्रामा सेन्टर स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज और टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी क्षेत्र के लिये दो ट्रामा सेन्टर स्वीकृत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और इस कारण यहां सड़कों पर यातायात पिछले कुछ वर्शो में तेजी से बढ़ा है। राज्य अपनी विशम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना के कारण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने में लगा है। सड़क दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाआं से होने वाली जन-हानि को रोकने के लिये राज्य सरकार प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ट्रामा सेन्टर खोलने हेतु संकल्पित है। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने एम्स में भर्ती उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।