Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

ढांचागत सुविधाओं, पुस्तकालयों तथा पाठ्येतर गतिविधियों पर बजटीय आवंटन बढ़ाये विश्वविद्यालय - दत्तात्रेय

Updated on Saturday, March 30, 2024 13:30 PM IST

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय कोर्ट की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की


चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालयों में ढांचागत सुविधाओं, पुस्तकालय तथा पाठ्येतर गतिविधियों पर बजटीय आवंटन को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं मिले। विद्यार्थी ज्यादा समय पुस्तकालयों में बिताएं और पाठ्येतर गतिविधियों, विशेष रूप से खेल गतिविधियों से खुद को जोड़े। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय जोकि हरियाणा के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी है, आज यहां जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में विश्वविद्यालय कोर्ट की 12वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर तथा कुलसचिव डाॅ मेहा शर्मा भी उपस्थित थीं। 

बैठक में कुलसचिव डाॅ मेहा शर्मा ने विश्वविद्यालय कोर्ट का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा, वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट तथा वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजटीय आवंटन शामिल रहे। डीन (इंस्टीट्यूशन्स) प्रो. संदीप ग्रोवर ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों तथा प्रो. अंजू गुप्ता ने वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट की विशेषताओं से राज्यपाल को अवगत करवाया। 
 

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा की आधारभूत सुविधा जितनी बेहतर होंगी, शिक्षा की गुणवत्ता उतनी बढ़ेगी। इसलिए, विश्वविद्यालयों को बेहतर ढांचागत व्यवस्थाओं को लेकर कार्य योजना बनानी चाहिए और इसमें सुधार करने पर बल देना चाहिए। इसी प्रकार, पुस्तकालय भी आधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित होने चाहिए। पुस्तक कोष में नई पुस्तकों को समय-समय शामिल किया जाना चाहिए। पुस्तकालयों में ऐसी व्यवस्था हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी पुस्तकालयों की सुविधाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पढ़ाते हुए विद्यार्थियों को पुस्तक संदर्भ जरूर दें ताकि वे विषय को लेकर बेहतर समझ बना सकें। 

राज्यपाल ने पाठ्येतर गतिविधियों, विशेष रूप से खेलों से विद्यार्थियों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में खेल गतिविधियों को विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य बनाये और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यार्थी मैदान पर कुछ समय बिताये। राज्यपाल दत्तात्रेय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह प्रशंसनीय है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रहा है और उनमें उद्यमशीलता का भाव जागृत कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने ऐसे पूर्व छात्रों का रिकार्ड रखना चाहिए जो उद्यमशीलता को अपना रहे है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालयों को सुशासन अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में दक्षता लाने के लिए विश्वविद्यालयों को जरूरत के अनुरूप नई प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश होती है, इसलिए इस दिशा में निरंतर काम करते रहना चाहिए। 

इससे पहले कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति एवं भावी कार्य योजना से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की केमिकल इंजीनियरिंग तथा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के विषयों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए पाठ्यक्रम को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय में सेटेलाइट क्लब स्थापित करने की भी योजना है। कुलपति ने शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गये शैक्षणिक समझौतों से भी राज्यपाल को अवगत करवाया।

बैठक में राज्यपाल को अवगत करवाया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष 450 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट गतिविधियों के लिए आ रही है। इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों की प्लेसमेंट औसत लगभग 88 प्रतिशत है। वर्ष 2022-23 में 572 विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ और वर्तमान सत्र में अब तक 509 विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो चुका है। विश्वविद्यालय में हाल के वर्षों में विद्यार्थियों का उच्चतम पैकेज 60 लाख रुपये तक रहा है। 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X