Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अतिरिक्त उपायुक्त ने आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated on Wednesday, April 24, 2024 17:07 PM IST

लोकसभा चुनाव के लिए मैन पावर, मैटीरियल और मशीनरी की उचित व्यवस्था करें सुनिश्चित - अतिरिक्त उपायुक्त

पंचकूला - अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के निर्देश दिए।

सचिन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मैन पावर, मैटीरियल और मशीनरी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रदेश के साथ-साथ अंबाला लोकसभा के लिए चुनाव नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 01-कालका विधानसभा क्षेत्र और 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

 


स्वीप के नोडल अधिकारी ने बताया कि छह मई तक उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किये जाएंगे। सात मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और नौ मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया अंबाला डीसी कार्यालय में की जाएगी। मतदान 25 मई को होंगे और चार जून को मतों की गणना होगी। उन्होंने बताया कि कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रोंग रूम पंचकूला में ही बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी तय की गई है। उनकी ट्रेनिंग को सरल और बारिकी से करवाया जाए। पोलिंग दल की डयूटी में अधिकारियों के प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा जाए। जिस अधिकारी को चुनाव की जो डयूटी दी गई है उसको उसके कर्तव्य और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जाए ताकि चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करने में वो अधिकारी सक्षम हो।

अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों को मौके पर जाकर खुद जांचें और सभी सुविधाओं का होने सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। जिला का कोई भी वोटर, आम आदमी टोल फ्री नंबर 1950 पर काॅल करके चुनाव व वोट संबन्धित हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सकता है। सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि स्ट्रोंग रूम से संबन्धित सभी प्रकार की तैयारियां को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर एसडीएम पचंकूला गौरव चौहान एसडीएम कालका लक्षित सरीन, नगराधीश मन्नत राणा, चुनाव कानूनगो कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X