Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ सफल आयोजन

Updated on Thursday, April 25, 2024 15:43 PM IST

ड्राइव का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के लिए आवेदन करने तथा साक्षात्कार प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना


पंचकूला - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका के प्लेसमेंट सेल में आज महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के नेतृत्व में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया। इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के लिए आवेदन करने तथा साक्षात्कार प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना था। इसके साथ ही बायोडाटा लेखन तथा कौशल संवर्धन के बारे में उनके ज्ञान को बढ़ाना था।


प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के सभी संकायों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा मास्टर डिग्री कार्यक्रमों एम.ए. हिंदी, एम.कॉम. तथा पी.जी.डी.सी.ए. के विद्यार्थी शामिल थे।


साक्षात्कार का आयोजन जॉबकोच.इन के अधिकारियों द्वारा किया गया, जो चंडीगढ़ स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र है, जो विद्यार्थियों को बैंकिंग, बीमा, वित्तीय सेवाएं, खुदरा, रियल एस्टेट, दूरसंचार जैसे बहुराष्ट्रीय संगठनों तथा क्षेत्रों में प्लेसमेंट के लिए प्रशिक्षित करता है।


जॉबकोच.इन ने प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, फेडरल बैंक, एलआईसी, मैक्स लाइफ, इंफोसिस, एप्पल, जियो, टोरेंट फार्मा, डॉ. रेड्डीज, प्यूमा, रीबॉक, एयरटेल, अपोलो के साथ गठबंधन किया है। इस अवसर पर साक्षात्कार में शामिल होने के बाद छात्रों ने बहुत प्रेरित और उत्साहित महसूस किया और इससे उनमें बहुत आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, इस प्लेसमेंट ड्राइव ने छात्रों को उनकी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद की।


इस अवसर पर जाबकोच.इन से साक्षात्कारकर्ता उर्मिला कश्यप, अरिजीत और सुश्री दिव्या ने छात्रों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अपने साक्षात्कार कौशल के साथ-साथ अपने सॉफ्ट स्किल और तकनीकी कौशल को कैसे बढ़ाया जाए ताकि वह भविष्य के साक्षात्कारों के दौरान और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके और नौकरी से संबंधित अवसर प्राप्त कर सके जो उनके कौशलके अनुरूप हों। सभी संकायों से अंतिम वर्ष के कुल 82 छात्र साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए और जोबकोच.इन के अधिकारियों ने कुछ छात्रों को सीधे प्लेसमेंट के लिए और कुछ को प्रशिक्षण के लिए चुनने का फैसला किया ताकि वह रोजगार के योग्य बन सके।


इस मौके पर प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉक्टर रागिनी और सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन और क्रियान्वयन किया गया जिसमें डॉक्टर गीतांजलि, डॉक्टर नीरू शर्मा, प्रोफेसर अंजना, प्रोफेसर नीतू, डॉक्टर यशवीर, प्रोफेसर इना, डॉक्टर गुरप्रीत, डॉ कविता, डॉ नवनीत नैंसी और प्रोफेसर सोनिया जस्सल आदि शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X