नई दिल्ली 5 अप्रैलः राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ''सागर परिक्रमा-2'' के समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए कल (06 अप्रैल, 2013) मुंबई की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है ''सागर परिक्रमा-2'' एकल नौकाचालन है जिसने बिना रुके और बिना किसी सहायता के समुद्री यात्रा पूरी की है। इसके चालक भारतीय नौ सेना के ले.कॉमोडोर अभिलाष टॉमी हैं।
भारतीय नौ सेना ने 19 अगस्त, 2000 को इसी प्रकार की ''सागर परिक्रमा-1'' का भी आयोजन किया था। यह यात्रा घरेलू स्तर पर निर्मित ''महादेई'' नामक नौका पर की गई थी। इस यात्रा को 22 मई, 2010 को कॉमोडोर दिलीप डोंडे ने पूरी की थी।
ले.कॉमोडोर अभिलाष टॉमी ने अपनी यात्रा 01 नवम्बर, 2012 को शुरू की और वे आस्ट्रेलिया के निकट स्थित केप ल्यूविन, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर पर स्थित केप हॉर्न और केप ऑफ गुड होप से होकर गुजरे।
ले.कॉमोडोर अभिलाष टॉमी इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं और पूरे विश्व में वे इस कार्य के लिए 80 व्यक्तियों में शामिल हैं।