Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण की राजनीतिक रैली को मिला अभूतपूर्व समर्थन

Updated on Saturday, October 20, 2018 16:57 PM IST

पवन‌ कल्याण आंध्र प्रदेश के शो बिज़नेस का सबसे जाना-पहचाना और लोकप्रिय नाम है. पिछले कुछ सालों में उनके द्वारा दिये गये एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में इस बात की गवाह हैं. अब जब पवन कल्याण ने लोगों की सेवा करने की ठान ली है, तो ऐसा लग रहा है मानो इस क्षेत्र में भी वो बाज़ी मार लेंगे और लोगों के दिलों पर यहां भी राज करेंगे.
 
पवन‌ कल्याण ने कुछ साल‌ पहले जनसेना पार्टी का अध्यक्ष बनकर राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. पवन कल्याण ने ऐसा उस वक्त किया था, जब फ़िल्मों में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी.
 
15 अगस्त, 2018 को पवन कल्याण ने राजनीतिक जागरुकता फ़ैलाने के‌ लिए विजयवाड़ा में एक परेड का आयोजन किया. लोगों ने इस परेड को जो प्रतिसाद दिया उसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कहा जा सकता है. तकरीबन पांच लाख लोगों ने परेड में आकर अपना समर्थन दिखाया. वहां का दृश्य विहंगम था. अपने सबसे चहेते सितारे को देखने के लिए जैसे लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था.
 
हर‌ क्षेत्र से ताल्लुक रखनेवाले लाखों लोगों ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया. लाखों लोगों ने अपनॆ चहेते सितारे की एक झलक देखने के लिए घंटों इंतज़ार किया. एक ऐसे सितारे जिसने अब राजनीतिक ज़िम्मेदारी उठाने का अहम फ़ैसला कर लिया है.
 
पवन कल्याण के मुताबिक, "हमने‌ इस परेड का आयोजन इसलिए किया क्योंकि हम सैनिक हैं और हम इस राजनीतिक व्यवस्था को बदलकर रख देंगे."
 
फ़िल्म स्टार्स और पॉलिटिक्स का हमेशा से एक गहरा नाता रहा है, ख़ासकर दक्षिण भारत की राजनीति में. ऐसे में करिश्माई व्यक्तित्व के धनी पवन कल्याण लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं. इस तस्वीरों से साफ़ है कि पवन कल्याण यूथ और आम लोगों में किस कदर लोकप्रिय हैं.
Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X