Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

उमर, अनिर्बान जेएनयू से निलंबित, कन्हैया पर 10 हजार का जुर्माना

Updated on Tuesday, April 26, 2016 10:48 AM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने देशद्रोह के आरोपी तीन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से निष्कासित करने का फैसला किया है। निष्कासन झेलने वालों में शामिल उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य देशद्रोह के आरोप में फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी, जो बाद में पांच सदस्यीय कर दी गई थी, ने तीन विद्यार्थियों को निष्कासन/जुर्माने की सिफारिश की है जबकि दो छात्रों को हॉस्टल छोड़ने/जुर्माने के लिए कहा गया है। 14 विद्यार्थियों पर सिर्फ जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा जेएनयू के दो पूर्व छात्रों के कैंपस में घुसने पर रोक लगाई गई है।

 

सूत्रों के मुताबिक 9 फरवरी के कार्यक्रम के आयोजक उमर खालिद को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुजीब गट्टू को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित किया गया है। इसके अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य को पहले 15 जुलाई तक और फिर 25 जुलाई से पांच वर्ष के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया है।

 

जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर 10,000 रुपये, जनरल सेक्रेटरी रामा नागा पर 20,000 रुपये और संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अशुतोष को एक साल तक हॉस्टल से बाहर करने और जुर्माने भरने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा अन्य छात्रों पर 10 से 20 हजार रुपये के बीच जुर्माना लगाया गया है। इन छात्रों पर सांप्रदायिक नारे लगाने से लेकर यातायात को रोकने तक के आरोप लगाए गए थे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X