नई दिल्ली - हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई छात्र की हत्या मामले में अब जांच का जिम्मा न्यायिक आयोग को सौंपा गया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने रोहित वेमुला खुदकुशी से जुड़े समूचे घटनाक्रम की जांच के लिये न्यायिक आयोग के गठन का फैसला लिया है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक आयोग तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी कुलपतियों और वरिष्ठ प्रशासकों को छात्रों तक पहुंचने के लिए संवेदनशील बनाया जाएगा और परिसर में किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं करने की व्यवस्था होगी। हैदराबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को देखते हुए मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने 22 जनवरी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।