एक कॉमेडी शो के दौरान कलाकार किकू शारदा के साथ साथ 9 लोगो ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख कि फिल्म एमएसजी 2 के एक सीन से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद गुरमीत राम रहीम के अनुयाइयो ने किकू शारदा के साथ साथ 9 और भी लोगो पर धार्मिक भावनाए भड़काने का आरोप में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था तथा बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। किकु शारदा ने पंजाब व हरियाणा की कोर्ट में अपनी दलील में दोहराते हुए कहा है कि डेरा सच्चा सौदा न तो कोई धर्म है और न ही इसे किसी धार्मिक संगठन की तरह पहचाना जाता है, ऐसे में उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।