प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर भावुक हो उठे। यहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपने सम्बोधन के दौरान मोदी ने दो बार मौन रखकर संवेदना प्रकट की। साथ ही इस मुद्दे पर मचे राजनीतिक घमासान पर अपनी खामोशी तोड़ी और कहा कि रोहित की मां ने अपना लाल खोया है। मां भारती के लिए इससे बड़ा नुकसान कुछ नहीं हो सकता। मैं एक मां की पीड़ा को महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि वे बाबा अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने के प्रयास में ही लगे हैं। अम्बेडकर ने अमेरिका से अर्थशास्त्र में पीएचडी करने के बावजूद भारत के लिए काम करने का संकल्प लेकर युवाओं को बड़ी प्रेरणा दी थी।
वे बाबा के सपनों की अर्थव्यवस्था को ही साकार करने में लगे हैं। मोदी के खिलाफ लगे नारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन आरंभ करने से पहले ही दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या से क्षुब्ध विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने 'मोदी मुर्दाबाद', 'मोदी वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए।