नई दिल्ली - वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि अयोध्या में विवादित स्थान पर राम मंदिर के निर्माण का मुददा इस साल के आखिर तक हल हो जाएगा और वह इस मामले पर मुस्लिम नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। स्वामी यहां सार्वजनिक वाचनालय की 175 वीं वर्षगांठ पर एक व्याख्यान दे रहे थे। सन 1840 में इस पुस्तकालय की शुरुआत हुई थी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा 2016 के आखिर तक हल हो जाएगा और मैं वक्फ बोर्ड तथा असादुद्दीन ओवैसी समेत मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को इस मुद्दे को समझाने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों की नमाज के लिए मस्जिद कहीं भी स्थानांतरित की जा सकती है और इतिहास के अनुसार यह साबित हो गया है कि पहले अयोध्या में राममंदिर था।