नई दिल्ली - राजधानी में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और दृश्यता का स्तर काफी कम हो जाने के कारण 60 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द करना पड़ा और 10 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही है। पालम हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता का स्तर शून्य हो गया।
इसके बावजूद किसी उड़ान के देर होने की रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन दिल्ली आ रही चार से अधिक रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।