नई दिल्ली - पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से ही हुई थी। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक सुनंदा की मौत पर एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही है। मेडिकल बोर्ड ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट दे दी है और बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में पुरानी रिपोर्ट की पुष्टि की गई है।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी का कहना है कि यह बात साफ हो चुकी है कि सुनंदा की मौत सामान्य व स्वाभाविक नहीं थी। बस्सी ने कहा, मेडिकल बोर्ड ने 11 पेज की रिपोर्ट सौंपी है और आगे की कार्रवाई पूरी रिपोर्ट पढ़ने के बाद होगी। 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर का शव मिला था।