नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान अमेरिका के सिलिकॉन वेली स्थित स्टार्टअप कंपनियों का 48 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल भी मौजूद रहेगा। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग के सचिव अमिताभ कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह देश में स्टार्टअप द्वारा किए गए अनोखे और अभिनव काम को प्रदर्शित करने वाली एक वर्चुअल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। उनका स्टार्टअप उद्यमियों से चर्चा करने का भी कार्यक्रम है। कातं ने कहा, प्रधानमंत्री स्टार्टअप कार्य योजना को जारी करने के साथ ही समारोह को संबोधित भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने इनवेस्ट इंडिया, स्टार्टअप कंपनियां आईस्प्रिट, योरस्टोरी, नास्काॠम, शी द पीपल टीवी, कैरोस सोसायटी, फिक्की एवं सीआईआई की युवा इकाइयों के सहयोग इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक स्टार्टअप प्रमुखों के भी मौजूद रहने की संभावना है।