नई दिल्ली - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही बने रहेंगे। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि इस महीने के आखिरी तक अमित शाह को पूर्ण रूप से कमान सौंपी जाएगी और अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जाएगी। महीने के आखिर में अमित शाह का दोबारा बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना तय है।
तमाम मीडिया हलकों में आ रही खबरों के अनुसार अमित शाह के नाम पा आरएसएस की हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल की भी उम्मीद है। हालांकि चार बड़े मंत्रायल, गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय में कोई फेरबदल नहीं किया जायेगा। लेकिन कुछ मंत्रालयों में नये चेहरे को शामिल किये जाने की उम्मी्द है।