नई दिल्ली - पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता टलने के आसार हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के विदेश से लौटने के बाद गुरुवार को इस संबंध में अंतिम घोषणा हो सकती है।
दरअसल, जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर पाकिस्तान के सख्त कदमों के बाद बुधवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मुलाकात हुई। यह मुलाकात इस मायने में महत्वपूर्ण रही कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि पीएम और विदेश मंत्री की बैठक के बाद वार्ता पर कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मसूद अजहर को हिरासत में लिए जाने जाने के संदर्भ में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।