नई दिल्ली - दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑड ईवन फॉर्मूले पर कहा है कि प्रदूषण को कम करने के लिए अमल में लाई गई ये योजना 15 जनवरी तक लागू रहेगी। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार की अधिसूचना पर रोक लगाने और हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि दिल्ली सरकार जहां एक तरफ अपनी ऑड-ईवन योजना से प्रदूषण कम होने का दावा कर रही है वहीं दिल्ली सरकार कह चुकी है अभी ऑड-ईवन फॉर्मूला 15 जनवरी तक ही लागू करने की योजना है और इसके नतीजे देखने के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।