नई दिल्ली - कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को यूरोप के अपने दौरे से लौट आए और अपनी अनुपस्थिति में हुए घटनाक्रमों का जायजा लेने के लिए वह सोमवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पूर्व में राहुल के विदेश दौरे काफी अटकलें पैदा कर चुके हैं। उन्होंने गत 28 दिसंबर को ट्विटर पर अपने यूरोप दौरे की घोषणा की थी। उन्होंन ट्वीट किया था कि मैं कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहा हूं। आप सब को नए साल की शुभकामनाएं।
सूत्रों ने कहा कि राहुल आज वापस लौटे और सोमवार को पार्टी नेताओं से मिलेंगे। राहुल पूर्व में भी कुछ मौकों पर नए साल के दौरान देश से बाहर रहे हैं। उनके आखिरी दो विदेश दौरे काफी चर्चा में रहे थे, जिनमें पिछले साल फरवरी-अप्रैल के बीच उनकी करीब दो महीने की छुट्टी और सितंबर में एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के ऐस्पेन का दौरा शामिल है।