नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक दलित सम्मेलन में कहा कि आपकी तरह मैंने भी अपमान सहा है। सामंतशाही मानसिकता आज भी दिखती है। उन्होंने कहा कि दलितों ने हर अपमान झेला है। दलितों को लोन लेने के लिए लोहे के चने जबाने पड़ते हैं। मोदी ने यह बात दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सम्मेलन में कही। मोदी ने भाषण के दौरान पीएम मुद्रा योजना का जिक्र भी किया।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 80 लाख लोग बिना एक रुपये की गारंटी के ही बैंकों से लोन ले चुके हैं। उनमें से ज्यादातर दलित और एन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। फाइनेंशियल इन्क्लूजन हमारा सबसे बड़ा मकसद है। उन्होंने कहा कि समाज के निचले तबके के लोगों को मजबूत करने की जरूरत है।