Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बढ़ने लगी है ठिठुरन, चपेट में पूरा उत्तर-भारत

Updated on Monday, December 14, 2015 13:03 PM IST

नई दिल्ली - पहाड़ों पर पिछले हफ्ते से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी का असर समूचे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। बर्फबारी का ही असर है कि रविवार की सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जिससे राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। आज राजधानी दिल्ली की इस सीजन की सबसे सर्द सुबह है। जिसमें दिल्ली का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जम्मू-कश्मीर, हिमचाल प्रदेश और उत्तराखंड में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है।

 

जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते 3 दिनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और हल्की बारिश पारा गिरने की वजह बनी। पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछ गई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, चंबा और शिमला में करीब 20 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश के कारण अचानक तापमान गिर गया।

 

उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ और चमोली में भी भारी बर्फबारी होने की खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 2-3 दिनों तक लगभग ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद सर्दी का असर कुछ कम होगा। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।

 

वहीं, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को हल्की धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह धुंध रही। दिनभर बादल छाये रहे और धूप नहीं निकलने की वजह से ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 15.7 रहा।

 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X