आगरा - बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने हाल ही में बीएड की परीक्षा आयोजित की थी। छात्रों को तो छोड़िए, यूनिवर्सिटी के अधिकारी खुद इस परीक्षा के नतीजे देखकर चौंक गए। एक तरफ जहां 12,800 नियमित छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वहीं परीक्षा के नतीजे में 20,000 छात्रों को पास बताया गया।
अधिकारियों ने यह गड़बड़ देखकर आखिरी समय में नतीजे सार्वजनिक ना करने का फैसला किया। इस गड़बड़ का पता लगाने के लिए उपकुलपति ने एक जांच का आदेश दिया। यह जांच फिलहाल जारी है। संभावना जताई जा रही है कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद कई निजी कॉलेजों के अधिकारी भारी अनियमितता व गड़बड़ी के आरोप में जेल जा सकते हैं।