मुंबई 25 मार्च: पटियाला की रहने वाली नवनीत कौर ढिल्लन ने रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2013 प्रतियोगिता जीतने में कामयाबी हासिल की. मिस इंडिया प्रतियोगिता के 50वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में नवनीत ने यह जीत हासिल की.
शोभिता धुलिपला पहली उप-विजेता रहीं जबकि जोया अफरोज को दूसरी उप-विजेता घोषित किया गया. भारत के विभिन्न हिस्सों से 23 युवतियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. इस साल प्रतियोगिता का 50वां साल मनाया जा रहा है. इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में करन जोहर, जॉन अब्राहम, आसिन, चित्रंगदा सिंह, शियामक डावर, ऋतु कुमार और युवराज सिंह शामिल थे.