मुंबई - मुंबई की भिन्डी बाजार इलाके में पत्रकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को 4.28 करोड में खरीद लिया है। पत्रकार बालाकृष्णन को छोटा शकील से मोबाईल संदेश के माध्यम से धमकी मिली थी की वो इस नीलामी में शामिल न हो। दिल्ली ज़ायका नाम की इस संपत्ति की नीलामी लगभग 1.18 से शुरू हुई।
नीलामी में ज्यादा लोग शामिल नहीं थे फिर भी बोली 4.28 तक पहुंच गई। पत्रकार बालाकृष्णन अब उस जगह पर एक कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले है। पत्रकार बालाकृष्णन का कहना है की इससे देश में एक अच्छा सन्देश जाएगा। पत्रकार बालाकृष्णन फ़िलहाल एक एनजीओ चलाते है। उन्होंने इस बजट में खरीदी पर ख़ुशी जताई। उन्होंने बोली का अनुमान 5 करोड़ तक लगाया था। उन्होंने कहा की बकाया 4 करोड़ की राशि देशवासियो की मदद से चुका दी जाएगी।