Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केजरीवाल ने अंबेड़कर को याद किया

Updated on Monday, December 07, 2015 09:53 AM IST

नई दिल्ली - भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की 60वीं पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रधानमंत्री ने उन्हें संसद भवन के बगीचे में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर 10 रुपए और 25 रुपए के दो स्मारक सिक्के भी जारी किए । इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करता हूं । ऐसे कुछ ही व्यक्ति होते हैं जो अपनी मृत्यु के 60 वर्ष के बाद भी लोगों की चेतना में जीवित रहते हैं । उन्होंने कहा कि भारत के समक्ष वर्तमान मुद्दों के संदर्भ में हम डॉ. अंबेडकर के विचारों का अधिक स्मरण करते हैं और उनकी परिकल्पना तथा समग्रता की सोच का सम्मान करते हैं ।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को माना गया है, लेकिन उनके आर्थिक विचारों और दृष्टिकोण को अभी पूरी तरह से समझा नहीं गया है, जिसे सराहा जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस देश में डॉ. अंबेडकर और भारत के संविधान की हमेशा चर्चा होनी चाहिए और 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाना इस दिशा में एक कदम है । प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, भारत के संघीय ढांचे, वित्त और शिक्षा जैसे विषयों पर भी डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण की सराहना की ।

 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भी विधानसभा परिसर में स्थित भीमराव अंबेड़कर की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर की याद में देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । भारतीय संविधान के प्रमुख रचनाकार बाबा साहेब अंबेडकर ने छह दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी । श्रृद्धांजलि देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी थे ।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X