नई दिल्ली - यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के लिए पीएम की कुर्सी का ख्वाब बुना। वह भी गठबंधन की राजनीति के सहारे। अखिलेश ने कहा कि यदि मुलायम पीएम और राहुल गांधी उपप्रधानमंत्री बनें तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है।
अखिलेश ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान राहुल की मौजूदगी में कही। हालांकि राहुल ने इसकी प्रतिक्रिया में कुछ भी कहने से मना कर दिया। दरअसल अखिलेश से पूछा गया था कि क्या वह कांग्रेस से अपने अच्छे रिश्तों को राजनीतिक स्तर पर विस्तार देने के लिए तैयार हैं? जवाब में अखिलेश ने कहा- 'मैं भी चाहता हूं कि नेताजी के सपने पूरे हों और मैं उसके लिए काम करूं। वह पीएम बनें।' फिर राहुल की तरफ इशारा करते हुए बोले-'ये डिप्टी पीएम बनें। मैं ये समझौता करता हूं और अभी गठबंधन का ऐलान करता हूं।'