नयी दिल्ली - माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नरेंद्र मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान को शहरी इलाकों में बढावा देने में सहयोग करेंगे। बिल गेट्स ने आज यहां शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के साथ स्वच्छ भारत अभियान पर विस्तृत चर्चा की तथा इस अभियान को शहरी इलाकों में आगे बढाने के लिए सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
श्री बिल गेट्स ने कहा कि मेलिंदा गेट्स फाउंडेशन की ओर से भारत में स्वच्छता के कामों को आगे बढाने के लिए एक बेहतरीन साझेदार के रूप में काम करेगा। फाउंडेशन ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये तथा इसे अगले साल जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा।