नई दिल्ली - चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वेल्लोर में अराकोणम नेवल बेस पहुंचे। प्रधानमंत्री अब चेन्नई का हवाई सर्वे करके बारिश से हुए जान- माल के नुकसान का जायजा लिया। बाढ़ से अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दो दिन तक और ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद में चेन्नई बारिश पर अपने बयान में कहा कि चेन्नई में हुई बारिश ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनडीआरएफ की 30 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं । राहत कार्य के लिए सेना और नौसेना को बुला लिया गया है। इसके अलावा तटरक्षक बल, आपदा प्रबंधन बल, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।