नई दिल्ली - संसद के दोनों सदनों में आज तमिलनाडू और आन्ध्रप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के मुद्दे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई। लोकसभा में इस मुद्दे पर हुई चर्चा के जवाब में संसदीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति गंभीर है।
अन्नाद्रमुक के सासंदों और पार्टी ने केन्द्र सरकार से चेन्नई समेत तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने तथा करीब 8500 करेाड़ रूपए की मदद मांगी। लोकसभा में नियम 193 के तहत भारी बरसात से तमिलनाडु में उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की शुरूआत करते हुए अन्ना द्रमुक के सांसद टी जी ए वेंकटेश बाबू ने कहा कि चेन्नई में बरसात के 100 साल के रिकार्ड टूट गये हैं। द्रमुक सांसद कनिमोई ने मांग की है कि केंद्र को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देना चाहिए क्योंकि इससे सिर्फ चेन्नई ही नहीं बल्कि तमिलनाडु के तटीय इलाके भी प्रभावित हुये हैं।