मुंबई - 2008 में अपनी फिल्म के सेट पर एक आदमी को थप्पड़ मारने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता गोविंदा को माफी मांगने के लिए कहा है। गौरतलब है कि 2008 में गोविंदा फिल्मीस्तान में मूवी मनी है तो हनी है, की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संतोष राय नामक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ से आहत होकर संतोष ने बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दायर किया था। हालांकि पर्याप्त सबूतों के अभाव में केस को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद संतोष इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।